देवरिया, अगस्त 5 -- Deoria News: बंजरिया बाजार/बघौचघाट, हिन्दुस्तान संवाद। पथरदेवा ब्लाक के ग्राम पंचायत रामपुर महुआबारी में मंगलवार को मरहूम जलालुद्दीन खान व एनुद्दीन खान की स्मृति में राज्य स्तरीय विराट दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बलिया और मऊ समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया कर प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देने की कोशिश की। देवरिया के मुमताज पहलवान ने मऊ के मनोहर पहलवान को कड़ी मशक्कत के बाद पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। दोनों पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबला लंबे समय तक चला, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में जमे रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चेहल्लुम शरीफ पर कौमी लाठी खेल प्रतियोगिता जीत के बाद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मुमताज पहलवान क...