देवरिया, सितम्बर 11 -- Deoria News: बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम देवरिया जिले के भलुअनी में गुरुवार की रात एक युवक की चाकू गोद का हत्या कर दी गई। घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

घटना की जानकारी भलुअनी उपनगर के गांधीनगर निवासी मनीष सिंह मोनू (25) पुत्र प्रेम सिंह मोहल्ले में ही खाद गोदाम के निकट खून से लथपथ मिला। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कुछ लोग चाकू हाथ में लेकर गाली देते हुए भागते दिखे। मोनू के शरीर पर कई जगह चाकू मारने के निशान थे। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज देवरिया ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कार्रवाई मोनू घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करते थे। शाम को उनको कुछ लोगों के साथ गांधी चौक के पूरब सड़क पर लोगों ने ...