देवरिया, नवम्बर 21 -- Deoria News: बरियारपुर। थाना क्षेत्र के धुसवा चौराहे पर गाली-गलौज का विरोध करने पर कपड़े की दुकान में घुसकर दुकानदार और महिला कर्मचारी की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।लाहिलपार निवासी किशन जायसवाल के अनुसार, 15 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे धुसवा चौराहा स्थित उनकी कपड़े की दुकान पर आरोपी गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर राजकुमार पाल, कुंदन पाल, शेषनाथ पटेल और नागा गोंड एकजुट होकर दुकान में घुस गए। आरोप है कि हमलावरों ने दुकानदार और महिला कर्मचारी को गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों से पीटा।पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी और दुकान में तोड़फोड़ की। जाते समय आरोपी अपना मोबाइल फोन दुकान में ही छोड़ गए, जिसे पीड़ित ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच...