Deoria News: दीवार गिरने से मिस्त्री व मजदूर गम्भीर
देवरिया, जुलाई 14 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। दीवार गिरने से एक मिस्त्री व मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार की सुबह मझवलिया नंबर तीन गांव में एक मकान की जोड़ाई का काम चल रहा था। मिस्त्री और मजदूर दीवार खड़ी कर रहे थे कि अचानक भरभराकर पूरी दीवार उनके ऊपर गिर गई।हादसे में वहां काम कर रहे ध्रुवनारायण (40) पुत्र स्व. एक्काम निवासी मझवलिया नंबर तीन, और शीतला चौहान (35) पुत्र अम्बिका चौहान निवासी नेमा मलबे में दबकर लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद घायलों को मलबे से बाहर निकाल सीएचसी पहुंचाया जहां से उन्हें देवरिया रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ : जर्जर दीवार ढही, मलबे में दबकर किशोर की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.