देवरिया, अगस्त 10 -- Deoria News: मझौलीराज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रविवार को 282वें साप्ताहिक पौधरोपण अभियान के तहत मझौलीराज दीर्घेश्वरनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान फलदार और छायादार पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। हर रविवार पौधरोपण कार्यक्रम के अध्यक्ष हिमांशु मिश्र तथा मंदिर के पीठाधीश्वर जगन्नाथ दास ने पौधे लगाए। पीठाधीश्वर ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। ये पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के साथ ही मानव जीवन के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने के साथ ही उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: धेनुकी सरकारी गाछी में पौधा वितरण समारोह रत्नगर्भा फाउंडेशन के अध्यक्ष ह...