देवरिया, अक्टूबर 27 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। दीपावली व छठ पूजा का त्योहार नजदीक आते ही रेल टिकट दलाल सक्रिय हो गए हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों के सीट पहले से फुल होने के चलते परदेसियों के आने की राह आसान नहीं दिख रही है। ऐसे में लोग अब ई-टिकट दलालों से संपर्क कर रहे हैं। टिकट दलाल दोगुनी से तीनगुना कीमत पर टिकट उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं। टिकट दलालों के सक्रिय होते ही आरपीएफ व सीआईबी भी अपने नेटवर्क को सक्रिय कर दी है। दीपों का पर्व दीपावली व छठ पूजा अपने यहां धूमधाम से लोग मनाते हैं। इस त्योहार को मनाने के लिए बाहर रह रहे लोग अपने घरों को आते हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: दीपावली-छठ पर आने वाले यात्री मुश्किल,मे दिसंबर तक ट्रेनों में लंबी वेटिंग जिन लोगों ने घर आने के लिए दो माह पहले ट्रेन का टिकट बुक कर लिया था, वह तो ...