देवरिया, सितम्बर 7 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। नगर परिषद देवरिया के वार्ड संख्या-5 भटवलिया दानोपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जिला जेल पुलिस चौकी से उत्तर दानोपुर की तरफ जाने वाले इस मार्ग पर कुछ दूर तक तो सीसी निर्माण कराया गया, लेकिन आगे का पूरा हिस्सा गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस मुख्य मार्ग से दो बड़े अस्पताल और क्लीनिक हैं। जिसके कारण दूर-दराज से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान मनोज यादव ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि हल्की बरसात होने पर भी पानी भर जाता है। यह भी पढ़ें- Deoria News: दानोपुर की सड़क बदहाल, राहगीर, मरीज परेशान जल भराव और कीचड़ के कारण आए दिन राहगीरों के घायल होने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने नगर पालिका प्रशास...