देवरिया, सितम्बर 1 -- Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने दांत से काटकर एक व्यक्ति की अंगूली अलग कर दिया। मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।क्षेत्र के छपौली गांव के रहने वाले नाथूलाल विश्वकर्मा पुत्र स्व.रामवेलास विश्वकर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 27 अप्रैल को बंटवारे की बात चल रही थी। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग गाली गलौज के साथ ही मारपीट करने लगे। जिसमें दूसरे पक्ष की निशा देवी ने उनके हाथ की अंगूली को दांत से काटकर अलग कर दिया। मामले में पुलिस ने निशा देवी पत्नी जयप्रकाश विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...