देवरिया, अक्टूबर 28 -- Deoria News: बरियारपुर। थाना क्षेत्र के बेलवनिया हासिम चक की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी पूजा की शादी करीब छह वर्ष पहले बेलवनिया के दीनानाथ शाह के साथ हुई। आरोप है कि शादी के करीब तीन महीने बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे। कई बार कमरे में बंद कर पिटाई की। 11 अक्टूबर की शाम पिटाई कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने पति दीनानाथ, सास फूल कुमारी, ननद प्रेमा, रीना, लाली, रजिया देवी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: विवाहिता को घर से निकाला, पांच पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...