देवरिया, नवम्बर 8 -- Deoria News: बघौचघाट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिरमासाहुन के मठिया हनुमान चौतारा में शनिवार को धनतेरस व हनुमान जयंती के अवसर पर पारंपरिक विराट दंगल प्रतियोगिता एवं मेले का भव्य आयोजन हुआ। करीब 30 वर्षों से चले आ रहे इस दंगल में यूपी और बिहार के पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: पल्थी बाजार का ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला धूमधाम से संपन्न दंगल का शुभारंभ और प्रमुख मुकाबले पथरदेवा ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही व नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। इसमें महिला पहलवानों समेत करीब तीन दर्जन पहलवानों ने विभिन्न मुकाबलों में जोर आजमाइश की। सबसे चर्चित मुकाबला गाजीपुर के रितेश पहलवान और आगरा के गौरव पहलवान के बीच हुआ, जो काफी संघर्ष...