Deoria News: थानाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप, एसपी से शिकायत
देवरिया, जुलाई 28 -- Deoria News: बरियारपुर। नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड संख्या-एक के सभासद प्रतिनिधि शैलेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें बरियारपुर थानाध्यक्ष पर अभद्र व्यवहार, मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता का आरोप है कि रविवार की रात थाने से फोन कर वार्ड में आई एक युवती की पहचान कर उसे थाने लाने को कहा गया। आरोप है कि युवती को लेकर थाने पहुंचने पर थानाध्यक्ष ने उनके साथ अभद्रता की, विरोध करने पर मारपीट की तथा जातिसूचक टिप्पणी करते हुए धमकी दी। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.