देवरिया, नवम्बर 23 -- Deoria News: प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में बिहार के नौतन में श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आई महिला बिहार के सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के शाहपुर नहर पुल के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में महिला का आठ वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया। मृतका की पहचान श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गुनी टोला निवासी शीला देवी (42) पत्नी चंद्रप्रकाश शर्मा के रूप में हुई। बताया जाता है कि वह अपने मायके से भाई के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी। बाइक पर उसका आठ वर्षीय बेटा भी बैठा था।

स्कार्पियो पकड़ी गई, पोस्टमार्ट...