देवरिया, नवम्बर 3 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में फसल क्षति की शासन स्तर से रिपोर्ट मांगी गयी है। इसके लिए फसल क्षति के सर्वे में राजस्व विभाग जुट गया है। पिछले सप्ताह अर्नब तूफान के चलते आंधी-पानी से धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों को 33 फीसदी फसल क्षति होने पर ही क्षतिपूर्ति दी जायेगी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बारिश व हवा से फसल को हुई क्षति का प्रतिवेदन भेजाबारिश से धान की फसल को नुकसान पिछले सप्ताह अर्नब तूफान के चलते शुक्रवार और शनिवार को हवाओं के साथ दिन भर बारिश होती रही। अर्नव चक्रवात से बेमौसम हुई भारी बारिश के कारण जिले में धान व अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। पककर कटने को तैयार धान की फसलें खेत में गिर गयी। इससे उसके खराब होने, पैदावार कम होने की आशंका के साथ उसकी कटाई में भी मुश्किल होगी। कि...