देवरिया, सितम्बर 6 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कसया रोड स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर पर शनिवार को भक्ति पीठाधीश्वर स्वामी राजनारायणाचार्य की देखरेख में धूमधाम से नंदोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को भव्य व आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वृंदावन में नंदोत्सव की धूम : मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाबनंदमहोत्सव का आयोजन नंदमहोत्सव के अवसर पर श्री तिरुपति बालाजी मंदिर भक्तिवाटिका में नंदोत्सव भव्य तरह से मनाया गया। इस दौरान झूले पर विराजमान श्रीबालकृष्ण लाल लड्डू गोपाल जी के दर्शन के लिए में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान भगवान को दिव्य व आकर्षक तरीके से सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान स्वामी राजनारायणाचार्य जी द्वारा तरह के भगवान को ख...