देवरिया, सितम्बर 25 -- Deoria News: तरकुलवा। हिन्दुस्तान संवाद नगर पंचायत क्षेत्र में बंदर गेट से तरकुलवा ब्लॉक मुख्यालय तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 2 करोड़ 17 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 76 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है।

सड़क परियोजना का महत्व वित्तीय वर्ष 2026-27 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों को दो लेन सड़कों से जोड़ने के लिए इस परियोजना को स्वीकृति मिली है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद तरकुलवा ब्लॉक मुख्यालय तक आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। इससे रोजाना ब्लॉक मुख्यालय आने-जाने वाले ग्रामीणों, किसानों और अन्य लोगों को राहत मिलेगी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प...