देवरिया, नवम्बर 28 -- Deoria News: सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शनिवार तड़के ही प्रशासन हरकत में आ गया। सुबह- सुबह करीब पांच बजे नगर पंचायत के कर्मचारियों और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गांधी चौक पहुंच गई। टीम ने सड़क किनारे सब्जी की दुकानें नहीं लगने दीं। गांधी चौक से रेलवे स्टेशन गेट तक पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त कर दुकानदारों को सड़क से हटाया। वहीं सब्जी लदे रिक्शा व अन्य वाहनों को सीधे मंडी में प्रवेश कराया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से शनिवार सुबह गांधी चौक से अस्पताल गेट तक सड़क पूरी तरह खाली रही। उपनगर के गांधी चौक से रेलवे स्टेशन गेट तक सुबह होते ही सड़क के दोनों किनारों पर सब्जी की दुकानें सज जाती थीं। यह भी पढ़ें- Deoria News: सुबह पांच बजे गांधी चौक पहुंचा नगर प्रशासन व पु...