देवरिया, अगस्त 19 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के गोरखपुर रोड स्थित शर्मा ढाबा के समीप सोमवार की रात दो युवकों पर राड व धारदार हथियार से हमला बोल दिया गया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें कोतवाली पुलिस ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी अमित शर्मा व बैतालपुर निवासी रामशरण सिंह कार से शर्मा ढाबे पर भोजन करने के लिए आए थे। इस दौरान बाइक से कुछ युवक पहुंचे और दोनों के ऊपर धारदार हथियार व राड से हमला बोल दिय। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। कोतवाली पुलिस शिकायत मिलने ...