देवरिया, सितम्बर 2 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले के लार का सुप्रसिद्ध डोल मेला को लेकर प्रशासन अभी से सतर्क हो गया है। सीओ समेत अन्य अधिकारी निरीक्षक कर रोडमैप तैयार कर लिए हैं, वहीं एएसपी ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है। पांच सितंबर को लार उपनगर में निकलने वाले डोल मेला की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी की जाएगी। लार उपनगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।लार उपनगर में जन्माष्टमी के अगले दिन डोल मेला निकलता है। बताया जाता है कि जन्माष्टमी के बाद डोल जुलूस की परंपरा 1918 में शुरू हुई थी, जो आज भी कायम है। लोगों का दावा हैकि यह परंपरा चौक वार्ड के स्व.राधारमण सिंह ने शुरू की थी। यह भी पढ़ें- Katihar News: जन्माष्टमी में मेले का भव्य आयोजन, मांगी मन्नतें होती है पूरी इस बार भी 5 सितंबर को लार उपनगर में डो...