देवरिया, सितम्बर 11 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने फौजदारी एवं राजस्व अभिलेखागार का मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों को कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अभिलेख महत्वपूर्ण होते हैं और वह लोगों के अधिकारों से जुड़े होते हैं। इनका रखरखाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी होना चाहिए। इसमें किसी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। डीएम ने निरीक्षण में अभिलेखागार का भ्रमण कर रखरखाव एवं साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि मांगे गए अभिलेख आवेदकों को सभी अपेक्षित अभिलेख समय से एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराए जाएं। यह भी पढ़ें- Motihari News: आगत पंजी का संधारण व कार्य से संबंधित लॉग बुक मेंटेन करें: डीएम आवेदक को...