देवरिया, सितम्बर 25 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्ति कार्यालय, फौजदारी अभिलेखागार, राजस्व अभिलेखागार, चकबंदी कार्यालय, संयुक्त कार्यालय, आपात सहायता कार्यालय, नजारत सदर सहित अन्य कार्यालयों/पटलो पर पहुंच जानकारी ली। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से कार्यालयों में संचालित कार्यों, पत्रावलियों तथा अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कार्यालयों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखी जाए तथा फाइलों एवं अभिलेखों को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से रखा जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अभिलेख आसानी से उपलब्ध हो सकें।

कार्यालयों में समय पर उपस्थिति डीएम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय से कार्यालय उपस्थिति सुनि...