देवरिया, अगस्त 27 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। डीएम के औचक जांच से भी स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर से बाज नहीं आ रहे हैं। वह अब तक आधा दर्शन से अधिक स्वास्थ्य केन्द्रों की जांच कर चुके हैं। डीएम की जांच में स्वास्थ्य केन्द्रों पर थोक में स्वास्थ्य कर्मी गैर हाजिर मिलते हैं। समय से डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों के नहीं आने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। गैर हाजिर कर्मियों को कारण बताओं नोटिस दिया जाता है।

स्वास्थ्य सेवा में सुधार के प्रयास जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी आने के बाद से ही जिले की स्वास्थ्य सेवा में सुधार करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। आने के बाद डीएम ने सबसे पहले 26 मई की सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतालपुर का औचक निरीक्षण किया। जहां पर डाक्टर समेत करीब डेढ़ दर्जन स्वास्थ्य कर्मी गैर हाजिर मिले थे। उन्होंने डॉ...