देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। डीआईजी एस चनप्पा और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने रामपुर कारखाना के पटनवा पुल स्थित विसर्जन घाट और सिरसिया नंबर 1 एक दुर्गा पंडाल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विसर्जन घाट पर प्रकाश का पूरा इंतजाम करने का थानाध्यक्ष अश्विनी प्रधान को निर्देश दिया।विसर्जन घाट निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारी लाव लश्कर के साथ सिरसिया नंबर एक स्थित दुर्गा पंडाल पहुंचे। स्टूडेंट क्लब चिकित्सा, शिक्षार्थ, धर्मार्थ एवं सेवार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी अमित कुमार सिंह के साथ मां विंध्यवासिनी और 51 शक्तिपीठों के पंडाल का निरीक्षण किया। डीआईजी ने महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती लगातार पंडाल के आसपास रखने और मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक करने का पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News...