Deoria News: डिस्चार्ज स्लिप के साथ मरीज को वार्ड में उपलब्ध कराई जाएंगी दवाएं
देवरिया, अगस्त 3 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज के डिस्चार्ज होने पर दवा लेने और उसके सेवन के बारे में जानकारी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके मद्देनजर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने योजना बनाई है। इसे अमल में लाने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। मरीज व तीमारदार को दवा के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी और उसके सेवन के बारे में जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब डिस्चार्ज स्लिप के साथ दवा भी उपलब्ध करा दी जाएगी। साथ ही वहां तैनात जेआर, स्टाफ नर्स, इंटर्न को दवा सेवन करने के बारे में जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आते हैं। अस्पताल में करीब कुल 450 बेड हैं। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.