Deoria News: डिजिटल अरेस्ट : युवक को धमकी देकर पांच लाख उड़ाया
देवरिया, नवम्बर 14 -- Deoria News: भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिले में तेजी से साइबर अपराध बढ़ा है। अब डिजिटल अरेस्ट कर एक युवक से पांच लाख रुपये साइबर अपराधियों द्वारा उड़ा दिया गया है। इस मामले में साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर ढाई लाख रुपये होल्ड करा दिया है। पुलिस अब जालसाजों तक पहुंचने में जुटी हुई है। बनकटा थाना क्षेत्र के छेरिहां के रहने वाले अदालत अली पहले विदेश में रहकर नौकरी करते थे। पिछले कुछ समय से वे घर पर ही हैं। उनके पास तीन दिन पहले एक फोन आया और फोन करने वालों ने उन्हें भयभीत किया। वह भयभीत होकर उनकी बातों में आ गए और फोन करने वाले ने उनके खाते से पांच लाख रुपये उड़ा दिया। कुछ देर बाद उन्हें साइबर अपराध होने की भनक लगी और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद मामला साइबर थाने को भेज दिया गया। साइबर थाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.