Deoria News: डब्बा में मिला मांस का टुकड़ा, जांच में जुटी पुलिस
देवरिया, अक्टूबर 12 -- Deoria News: भरथुआ, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के मनिहारी गांव के समीप सड़क के पर एक बंदा डब्बा देखा। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाल विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर फेंके गए कार्टून का डब्बा को खोलवाया तो मिसोप्रोस्टोल-200 दवा की खाली स्ट्रिप, लाल रंग का ग्लव्स, चार अंडरगारमेंट्स, फटे हुए कपड़े के चार कतरन और मांस का टुकड़ा मिला।पुलिस को आशंका है कि गर्भपात कर अविकसित भ्रूण को किसी ने फेंक दिया था। पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में लोगों की सहमति से उक्त सामान को सड़क किनारे एक गड्ढा खुदवाकर दबा दिया गया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसी फुटेज खंगाला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.