देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: भागलपुर, रामू यादव। दो दोस्तों की हुई हत्या की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घटना की गुत्थी सुलझाने की राह पुलिस के लिए आसान नहीं दिख रही है। परिजनों ने दावा किया है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी, फिर दोनों की हत्या क्यों की गई? इस सवाल का जवाब ढूढने में पुलिस के पसीने छूटने लगे हैं। मामले का क्लू ढूंढ़ने के लिए पुलिस सीडीआर के साथ ही लार से लेकर दोनों युवकों के गांव के बीच के सीसी कैमैरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस को इस घटना में किसी करीबी के शामिल होने का भी शक है। वीडियोग्राफी के बीच दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। वकील यादव रेलवे में कर्मचारी थे, लार रोड रेलवे स्टेशन के गेट पर विजय दशमी को सुबह 6 बजे से शाम छह बजे तक ड्यूटी बजाए। इसके बाद घर पहुंचे और फिर दोनों लोग ए...