देवरिया, सितम्बर 27 -- Deoria News: बैतालपुर(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर शनिवार की अपरान्ह बैतालपुर डिपो के समीप डाउन लाइन पर पेड़ टूट कर गिर जाने से तीन घंटे तक रेल संचलन प्रभावित रहा। इसके चलते आधा दर्जन ट्रेनें जगह-जगह खड़ी रही। रेल संचलन ठप होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।दोपहर बाद सवा तीन बजे के लगभग अचानक बैतालपुर डिपो के समीप गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर डाउन लाइन पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से 25 हजार बोल्ट का तार भी टूट गया और रेल संचलन ठप हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे के कर्मचारी व आरपीएफ टीम मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- देवरिया के बैतालपुर में ट्रैक पर गिरा पेड़, तीन घंटे ठप रहा रेल संचलन काफी प्रयास के बाद टीम ने पेड़ तो ट्रैक से हटा दिया, लेकिन टूटे हुए तार को जोड़ कर बिजली आपू...