देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। आम्रपाली एक्सप्रेस से बिहार की ओर जाते समय गुरुवार को भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बेलपार रेलवे ढाले के पास एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर आसपास के लोगों ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचाया। युवक के सिर में गहरी चोट होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...