देवरिया, अक्टूबर 26 -- Deoria News: भटनी। जीआरपी भटनी ने भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस के एक डिब्बे में लावारिश बैग पाया। जिसमें करीब 12 हजार का अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। जीआरपी ने बैग को कब्जे में ले लिया।थानेदार राजेश पाण्डेय अपनी टीम के साथ भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चला रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म 2 पर पहुंची मौर्य एक्सप्रेस के एक डिब्बे में एक पिट्ठू बैग मिला। जिसमें 48 शीशी अवैध शराब मिला। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर सील कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...