देवरिया, नवम्बर 15 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। बनकटा भाटपाररानी के बीच शनिवार की भोर में अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।शनिवार की सुबह करीब 3:30 बजे भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने रेलवे पोल संख्या 418 के पास एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान प्रेम कुमार शाह (35) पुत्र बिंदा शाह निवासी ग्राम सैदपुर, थाना गोरेयाकोठी, जिला सिवान (बिहार) के रूप में की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...