Deoria News: ट्रेनों में चोरी करने वाला गिरफ्तार, तीन वारदातों का पर्दाफाश
देवरिया, जुलाई 23 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। राजकीय रेलवे पुलिस देवरिया को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रेनों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तीन घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए सोने की चेन, सात हजार रुपये नकद भी बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। कानपुर से गोरखपुर जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस में मुकेश साह की पत्नी यात्रा कर रही थी। गुरुवार की भोर में जब ट्रेन चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो एक शातिर चोर उनके गले से सोने की चेन उड़ा दी। इसके बाद मुकेश ने तत्काल इसकी शिकायत जीआरपी देवरिया से की। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे और सीसी फुटेज स्टेशन का खंगाला। फुटेज से पुलिस को अहम सुराग ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.