देवरिया, अगस्त 13 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा से संचालित कंचनपुर गांव में मंगलवार की शाम 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से गांव के करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी और अंधेरे में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मंगलवार की शाम अचानक ट्रांसफार्मर में खराबी आई और कुछ ही देर बाद वह जल गया। इसके बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। रात में बिजली नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, उमस और भीषण गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में लगे पंखे और अन्य विद्युत उपकरण बंद हैं। पेयजल की व्यवस्था भी प्रभावित हुई ह...