देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: फतेहपुर (देवरिया), हिंदुस्तान टीम। रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रुद्रपुर -देवरिया मार्ग पर उसरा के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दोनों का देवरिया मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। फतेहपुर टोला भटौली निवासी कुंदन 22 वर्ष पुत्र बहादुर, गोविंद 20 पुत्र राम लखन व चंदन 19 वर्ष पुत्र कमलेश शुक्रवार की सुबह देवरिया काम करने गए थे। रात को करीब 9 बजे तीनो बाइक से अपने घर लौट रहे थे। उसरा बाजार के पास सामने से आ रही से ट्रक की चपेट में आ गए। इसमें कुंदन की मौत हो गई, जबकि गोविंद व चन्दन घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तीनो को लेकर मेडिकल कालेज आयी, जहाँ डॉक्टर ने कुंदन को मृत घोषित कर दिया। गोविंद व चन्दन का मेडिकल कॉलेज म...