Deoria News: टैंकर से डीजल चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, 60 लीटर डीजल बरामद
देवरिया, जुलाई 28 -- Deoria News: गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बैतालपुर क्षेत्र में टैंकरों से डीजल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो लोगों को रविवार की रात भगुआ शिवमंदिर के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही 60 लीटर डीजल बरामद किया। पकड़े गए दोनों लोग बैतालापुर नगर पंचायत क्षेत्र के रहने वाले हैं। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर इलाके में टैंकर से डीजल चोरी की घटनाएं होती हैं। इसके रोकथाम के लिए पुलिस गंभीर है। गौरीबाजार थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय को मुखबिर ने सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने भगुआ शिवमंदिर के पास से दो लोगों को पकड़ा। उनके पास से ड्रम में भरा 60 लीटर डीजल व बाइक बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- ऑटो से 60 लीटर शराब जब्त उनकी पहचान रविन्द्र पासवान पुत्र स्व. तहसीलदार पासवान व राजेश यादव पुत्र स्व....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.