देवरिया, अक्टूबर 26 -- Deoria News: बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नौतन में अचानक लगी आग से दो रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गई। महिला समेत चार लोग झुलस गए। आग में दो बाइक समेत लाखों का सामान जल गया। लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। रविवार को पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का ब्यौरा बना तहसीलदार को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: शॉर्ट सर्किट से 21 घर जलकर राखनौतन में आग से दो झोपड़ियां जलीं गांव के लाल बिहारी प्रसाद और लालजी प्रसाद पुत्रगण नगीना प्रसाद की रिहायशी झोपड़ियों में शनिवार रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें निकलता देख आसपास के लोग पहुंच गए और आग को बुझाने में जुट गए। आग की चपेट में आने से सगमाला देवी पत्नी लालजी प्रसाद गंभीर रूप से झुलस गई। जबकि आग बुझाने में लाल बिहारी, उनकी पुत्री करीना, लाल...