देवरिया, सितम्बर 26 -- Deoria News: तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के महुआ पाटन बाजार में शुक्रवार देर रात चोरों ने ज्वेलरी की तीन दुकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोर शटर का ताला तोड़कर दुकानों में घुसे और लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक दुकान से चोर आभूषण और नकदी से भरी अलमारी ही उठा ले गए। तीसरी दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे चोर आसपास के लोगों के जाग जाने पर फरार हो गए। एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत है。 यह भी पढ़ें- Purnia News: थाना के सामने 28 लाख की चोरी, दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खालीघटना का वर्णन सोहनरिया गांव निवासी सुखदेव वर्मा की महुआ पाटन बाजार में अंकुर ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ...