देवरिया, नवम्बर 7 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। बेलपार पंडित स्थित ज्ञान कुंज एकेडमी में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे रंगों से सजी आकर्षक रंगोलियों ने विद्यालय परिसर को उत्सवी रंग में रंग दिया।प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आधारित रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक सोच और हुनर का परिचय दिया। उनकी कलात्मक प्रस्तुति और मेहनत की उपस्थित लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारना भी है। यह भी पढ़ें- Dumka News: रंगोली प्रतियोगिता को लेकर छात्रओं में दिखा उत्साह ऐस...