Deoria News: जोड़ों के दर्द को लेकर लोगों को किया गया जागरूक, बताए उपचार के उपाय
देवरिया, सितम्बर 14 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। रोटरी क्लब के तत्वावधान में शनिवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में जोड़ों के दर्द पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें घुटनों कमी देखभाल और व्यायाम एवं उपचार के उपाय की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 79 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्य वक्ता एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वत्सल खेतान ने घुटनों एवं जोड़ों में होने वाले दर्द के कारण, बचाव, उचित व्यायाम, दैनिक दिनचर्या तथा आधुनिक उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घुटनों की दिक्कत को प्रारंभिक अवस्था में समझकर सावधानी और चिकित्सकीय सलाह अपनाने से समस्या को गंभीर होने से काफी हद तक रोका जा सकता है। लोगों ने घुटनों के दर्द, चलने-फिरने में होने वाली परेशानी, व्यायाम, वजन नियंत्रण, घुटने की देखभाल तथा किस परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.