Deoria News: जेल में था ग्राम प्रधान, पांच माह का ले लिया मानदेय, केस
देवरिया, अगस्त 3 -- Deoria News: बघौचघाट(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के रामपुर महुआबारी के ग्राम प्रधान अफजल अंसारी के विरुद्ध जेल में रहने के दौरान का भी मानदेय भुगतान करा लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने गबन का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रामपुर महुआबारी के रहने वाले आफताब आलम का आरोप है कि ग्राम प्रधान अफजल अंसारी 9 जुलाई 2023 से 18 अगस्त 2023 तक पद से पदच्यूत किए गए और जेल में बंद रहे। इसके बावजूद उन्होंने ग्राम सभा से 25 हजार रुपये का मानदेय भुगतान कर लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस प्रकार उनके द्वारा सरकारी धन का गबन किया गया है। इस मामले में उन्होंने पुलिस से लेकर अधिकारियों तक शिकायत तो की, लेकिन कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.