Deoria News: जीत के साथ नीना थापा का फाइनल में प्रवेश
देवरिया, नवम्बर 28 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को नीना थापा क्रिकेट अकादमी व राणा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें नीना थापा की टीम 153 रनों से शानदार जीत कर फाइनल में प्रवेश कर गई। टॉस जीतकर राणा क्रिकेट क्लब के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी नीना थापा की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 6 विकेट खोकर 264 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें प्रतीक कुमार ने शानदार 109 नाबाद रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राणा क्रिकेट क्लब की टीम 112 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अर्नव निषाद को राधेश्याम शुक्ल ने दिया। मैच के मुख्य अतिथि अनंत वर्मा रहे। इस दौरान अतुल वर्मा, अभिषेक रावत, आशिक अली, राहुल तिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.