Deoria News: जीएसटी नंबर के कथित दुरुपयोग में आठ फर्मों पर केस
देवरिया, अक्टूबर 19 -- Deoria News: बरियारपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड नंबर नौ दलपीठनी स्थित वीकेएम ईंट उद्योग के संचालक के जीएसटी नंबर का कथित दुरुपयोग कर कोयले की खरीद-बिक्री दिखाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर बरियारपुर थाने में आठ फर्मों के संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बिना जानकारी और सहमति के उनके जीएसटी नंबर पर 700 टन से अधिक कोयले की आपूर्ति दिखाई गई है। संचालक भानु प्रताप मल्ल के अनुसार, उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में संबंधित फर्मों से कोयले की कोई खरीद नहीं की और न ही भुगतान किया। जीएसटी पोर्टल पर विवरण देखने के दौरान उन्हें कथित दुरुपयोग की जानकारी हुई। 14 फरवरी से 22 जून 2026 के बीच अलग-अलग तिथि पर विभिन्न ट्रकों से कोयले की आपूर्ति दर्शाते हुए इनवॉइस जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.