देवरिया, अगस्त 24 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में 41 हेक्टेयर में फलों, सब्जियों की खेती की जायेगी। केला, पपीता, टमाटर आदि की खेती करने को उद्यान विभाग अनुदान देगा। चालू वित्तीय वर्ष में शासन से उद्यान विभाग को खेती करने को लक्ष्य मिला है। टमाटर और मिर्च की खेती करने पर भी किसानों को अनुदान मिलेगा। खेती करने को इच्छुक किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। चालू वित्तीय वर्ष में खरीफ और रबी सीजन में फलों व सब्जियों की खेती करने का लक्ष्य मिला है।

खेती के लक्ष्य एकीकृत बागवानी विकास मिशन के नवीन उद्यान रोपन कार्यक्रम के तहत पां हेक्टेयर में केला की खेती की जायेगी। जबकि 2 हेक्टेयर पपीता की खेती करने लक्ष्य मिला है। शंकर शाकभाजी योजना में टमाटर, लौकी, पातगोभी, तरोई व खीरा की 10 हेक्टेयर में खेती की जायेगी। वहीं औद्यानिक विकास...