Deoria News: जिले में बढ़ी चाकूबाजी की घटनाएं, पुलिस परेशान
देवरिया, सितम्बर 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में हाल के दिनों में अपराध का ट्रेंड बदला है। पहले छोटी-छोटी बातों पर मारपीट व गोली चलने की घटनाएं होती थीं, लेकिन इन दिनों चाकूबाजी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो एक सप्ताह के अंदर तीन घटनाएं चाकूबाजी की हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। उनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस की कार्रवाई भी सख्त हुई है। हर मामले में केस दर्ज होने के साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई है।आज कल छोटी-छोटी बातों को लेकर लोग एक-दूसरे के जान के दुश्मन बन जा रहे हैं। पंचायत में भी मारपीट हो रही है और लोगों की जान तक ले ली जा रही है। 10 सितंबर को भलुअनी उपनगर में युवकों के विवाद में मनीष सिंह मोनू की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। एक या दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.