देवरिया, जुलाई 5 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सरकार का सड़क हादसा रोकने पर विशेष जोर है, बावजूद इसके तकनीकी गड़बड़ियां हादसे के कारण बन रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में भी अंधे मोड़ आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं और लोगों की जान तक जा रही है। तकनीकी खामियों के चलते ही हर वर्ष 30 प्रतिशत हादसे तकनीकी कारणों से ही हो रहे हैं। लेकिन अधिकारियों की नजर उन खामियों को दूर करने पर नहीं है। हर वर्ष परिवहन विभाग के साथ ही यातायात पुलिस भी लोगों को यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाकर जागरूक करती है। लोगों को जागरूकता के साथ ही सड़क की खामियों पर भी ध्यान देना चाहिए। जिले में अंधे मोड़ हादसों का मुख्य कारण बनते जा रहे हैं। ऐसे मोड़ों पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए चालक के साथ-साथ प्रशासन को भी महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे। तीव्र मोड़...