देवरिया, अक्टूबर 8 -- Deoria News: देवरिया। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। मतदान 14 अक्टूबर को सुबह 8 से 3 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना होगी।चुनाव अधिकारी दशरथ प्रसाद पाण्डेय बताया कि एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष उमेश नरायन श्रीवास्तव के प्रार्थना पत्र पर बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने आदेश दिया है। चुनाव के लिए पांच सितंबर को पर्चा दाखिल हुआ था। उसी क्रम में मतदान की तिथि घोषित की गई है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: चन्दौसी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की घोषणा 22 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...