देवरिया, नवम्बर 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जांच रिपोर्ट पर पैथोलॉजिस्ट का पूरा ब्योरा दर्ज करना होगा। पैथोलॉजिस्ट का नाम, योग्यता और पंजीकरण संख्या लिखना अनिवार्य होगा। जांच रिपोर्ट में हेरा फेरी, मरीजों के शोषण पर लगाम लगाने को शासन ने यह निर्देश दिया है। निर्देश का पालन नहीं करने वाले चिकित्सक, पैथोलॉजी और कलेक्शन एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। निजी पैथॉलोजी व चिकित्सकों की सांठगांठ से जांच रिपोर्ट में हेराफेरी कर मरीजों का शोषण किया जाता है। बीमारी की असली वजह जानने को मरीजों का पैथोलाजी जांच कराया जाता है, लेकिन कई पैथोलाजी लैब में अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा बिना जांच किये ही रिपोर्ट बना दिया जाता है। इससे मरीज की सेहत सुधरने की जगह और खराब होने लगती है। फर्जी जांच रिपोर्ट पर अंकुश लगाने को शासन ने अधिकारियों ...