Deoria News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत गंभीर
देवरिया, अक्टूबर 28 -- Deoria News: महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के गुमटही गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से एक महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी सलेमपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गुमटही गांव निवासी पम्मी देवी (30) पत्नी टुन्नू प्रसाद ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा ली।जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। महिला की हालत खराब देख परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी सलेमपुर लाए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.