देवरिया, सितम्बर 5 -- Deoria News: ​मेहरौनाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने चुरिया-नदौली के दियारा क्षेत्र में तबाही जैसी स्थिति पैदा कर दी है। मुख्य भूमि से संपर्क टूटने के कारण ग्रामीण, किसान और पशुपालक जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार करने को विवश हैं। बाढ़ के पानी ने न केवल आवागमन को ठप कर दिया है, बल्कि मवेशियों के चारे और कृषि कार्यों के सामने भी गहरा संकट खड़ा कर दिया है। यह भी पढ़ें- Balia News: रिकार्ड की ओर गंगा, एनएच में रिसाव से हड़कम्पग्रामीणों की बेबसी दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों की बेबसी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किसान अपनी जान हथेली पर रखकर नावों पर ट्रैक्टर लादकर नदी पार करा रहे हैं। उफनती सरयू की तेज धार के बीच यह जोखिम भरा सफर कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। इसके बावजू...