Deoria News: जलसे में उलेमा-ए-किराम ने इल्म की फजीलत पर डाली रोशनी
देवरिया, नवम्बर 25 -- Deoria News: बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। विकासखंड पथरदेवा के ग्राम पंचायत बंजरिया बाजार के टोला पोखरभिंडा स्थित मदरसा दारुल उलूम फैजाने रजा के बैनर तले जलसा-ए-दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मदरसे में कुरान-ए-पाक हिफ्ज करने वाले सात बच्चों की दस्तारबंदी कर उन्हें हाफिज-ए-कुरान की सनद से नवाजा गया। बच्चों की इस शानदार कामयाबी पर उनके परिजनों और मदरसे के जिम्मेदारों में खुशी का माहौल रहा।जलसे को खिताब करते हुए मुफ्ती अख्तर हुसैन अलीमी बस्तवी ने इल्म की फजीलत और कुरान-ए-पाक की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि इल्म इंसान की जिंदगी को संवारने का बेहतरीन जरिया है। कुरान-ए-पाक को अपने सीने में महफूज करना बहुत बड़ी सआदत और जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को दीनी तालीम के साथ अच्छे अखलाक अपनाने की नसीहत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.