देवरिया, अक्टूबर 30 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह, डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजीत आर शंकर व सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की देखभाल, सुरक्षा एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही मनोरंजन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में अधिकारियों ने बच्चों के रहने के कमरों, बिस्तरों, पेयजल, शौचालय एवं स्नानघर की साफ-सफाई तथा परिसर की स्वच्छता का जायजा लिया। भोजन की गुणवत्ता, रसोईघर की व्यवस्था, खाद्य सामग्री के रखरखाव और बच्चों को निर्धारित समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दवाओं, उपचार एवं नियमित स्वास्थ्य देखभाल की व्यवस्था क...